बेटे को जहर खिलाकर मारने का बहू पर मढ़ा आरोप, लगाई न्याय की गुहार

       बेटे को जहर खिलाकर मारने का बहू पर मढ़ा आरोप

– पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
फोटो परिचय- एसपी को शिकायती पत्र देने जाता पीड़ित परिवार।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। राधानगर क्षेत्र के रहने वाले एक पीड़ित परिवार ने बेटे को जहर खिलाकर मारने का बहू पर आरोप मढ़ते हुए पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में राधानगर निवासी महेश अग्रहरि पुत्र स्व0 शिवनंदन ने बताया कि उकसे पुत्र दुर्गेश अग्रहरि की शादी 16 फरवरी 2022 को प्रियंका अग्रहरि पुत्री राजेन्द्र प्रसाद अग्रहरि निवासी हुसैनगंज के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद से बहू परिवारीजनों को प्रताड़ित करती चली आ रही थी। पुत्र अपनी पत्नी के चाल-चलन व स्वभाव से अत्यंत पीड़ित था। सात अगस्त 2025 को प्रियंका ने घर में झगड़ा किया जिस पर डायल-112 पुलिस धर आई। प्रियंका को समझाकर वापस चली गई। षड़यंत्र के तहत नौ अगस्त की सुबह लड़के दुर्गेश को लेकर मायके चली गई। साथ में जेवरात भी ले गई। साथ में बहनोई राजाराम भी गए थे। घर पहुंचने पर बहनोई को बाहर बैठा दिया और दुर्गेश को घर के अंदर ले गइ्र। एक घंटे बाद दुर्गेश उल्टी करते हुए बाहर निकला। दामाद राजाराम ने फोन पर घटना की जानकारी दी। आनन-फानन पुत्र को रामसनेही हास्पिटल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पीड़ित पक्ष ने बहू व उसके परिवारीजनों पर पुत्र दुर्गेश को जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगाया। बताया कि शिकायती पत्र ग्यारह अगस्त को हुसैनगंज थाने में दिया लेकिन प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पीड़ित परिवार ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *