हमीरपुर में रजिस्ट्रार कार्यालय पर अवैध वसूली का आरोप, वीडियो वायरल
हमीरपुर में रजिस्ट्रार कार्यालय पर अवैध वसूली का आरोप, वीडियो वायरल
हमीरपुर में रजिस्ट्रार कार्यालय पर अवैध वसूली का आरोप, वीडियो वायरल रिपोर्ट संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर — जनपद के रजिस्ट्रार कार्यालय में खुलेआम अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैनामा कराने के एवज में लोगों से निर्धारित शुल्क के अतिरिक्त 2 हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कार्यालय में तैनात सहायक लिपिक कालीशंकर पर लोगों से प्रति बैनामा 2 हजार रुपये वसूलने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि यह वसूली रजिस्ट्रार प्रभारी अनूप वर्मा की मौजूदगी में की जा रही थी।
इस कथित अवैध वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद कार्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में रुपये लेते हुए दृश्य दिखाई देने का दावा किया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है।
मामला सामने आने के बाद आमजन में आक्रोश व्याप्त है और उच्चाधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।