पुत्री के अपहरण का आरोप मढ़ बरामदगी की लगाई गुहार, लघु खबरों के साथ

  विद्यालय के बच्चों को दी यातायात नियमों की जानकारी
– छात्रों व शिक्षकों को दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय के कुशल पर्यवेक्षण में यातायात माह नवंबर जागरूकता अभियान के क्रम में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के दृष्टिगत प्रभारी यातायात उपनिरीक्षक लालजी सविता और यातायात पुलिस ने श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज चौक कोतवाली सदर के छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी और सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रचार-प्रचार सामग्री भी वितरित की गई। विद्यालय के प्रबंधक शैलेंद्र शरण सिंपल और विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर सड़क सुरक्षा की शपथ ली। इसके साथ ही दोपहिया वाहनों, बिना फिटनेस और बिना नंबर प्लेट लगे वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की गई, साथ ही नाबालिगों द्वारा ई-रिक्शा चलाने और हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया।


——————
नहीं मिला मैजिक बॉक्स, बच्चे हो रहे निराश
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर। नगर के नई बाजार व संग्रामपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के लिए खेल और शिक्षा का प्रमुख साधन मैजिक बॉक्स अब तक नहीं पहुंचा है। इससे केंद्र पर बच्चों की रचनात्मक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुष्पा देवी ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में कई बार विभाग को सूचना दी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। बच्चों की उम्र के अनुरूप सीखने और खेलने के लिए मैजिक बॉक्स आवश्यक होता है, जिसमें शिक्षण सामग्री, खिलौने और खेल के उपकरण शामिल रहते हैं। इसके अभाव में बच्चों का विकासात्मक प्रशिक्षण और मनोरंजन दोनों बाधित हो रहे हैं। स्थानीय अभिभावकों ने भी विभाग से जल्द मैजिक बॉक्स उपलब्ध कराने की मांग की है। ताकि बच्चों को खेल-खेल में सीखने का अवसर मिल सके। कार्यकत्री का कहना है कि केंद्र पर अन्य आवश्यक सामग्री तो समय-समय पर मिल जाती है, लेकिन मैजिक बॉक्स न मिलने से बच्चों की गतिविधियां सीमित हो गई हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान की बात की है।


——————-
 पुत्री के अपहरण का आरोप मढ़ बरामदगी की लगाई गुहार
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम घोसी का पुरवा मजरे खरगूपुर बरगला की रहने वाली एक महिला ने पुत्री के अपहरण का आरोप मढ़ते हुए बरामदगी की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह को शिकायती पत्र सौंपा।
पीड़िता प्रेमा देवी पत्नी राजेश कुमार ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 03 अक्टूबर की सुबह करीब आठ बजे बबलू घोषी पुत्र लल्लू घोषी व सुषील यादव पुत्र भोला सिंह यादव उसकी पुत्री के साथ गाली-गलौज व मारपीट कर रहे थे। विरोध किया तो धमकी देते हुए चले गए। उसी रात नाबालिग बेटी अंजना देवी गायब हो गई। काफी खोजा लेकिन नहीं मिली। उसने आरोप लगाया कि बबलू व सुशील यादव ने किया है। थाने में प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। 28 अक्टूबर को पुनः थाने गई तो वहां पूरा दिन बैठाए रखा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। उसने एसपी से सुल्तानपुर घोष पुलिस को एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।


——————-
बाइक-ई रिक्शा की भिड़ंत में तीन घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के बेहलाबाद गांव के समीप बाइक और ई-रिक्शा की भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। युवकों को घायल अवस्था में इलाज के लिए सरकारी 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी में कार्यरत डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के बावरा गाँव निवासी बाबू लाल का 24 वर्षीय पुत्र दुर्गेश उर्फ छोटू बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के बेहलाबाद गाँव के समीप पहुंची तभी सामने आ रहे। तेज रफ्तार ई रिक्शा और बाइक दोनों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक सवार दुर्गेश उर्फ छोटू 24 वर्ष और ई रिक्शा सवार माजिश पुत्र सबीर 30 वर्ष निवासी इलाई डेरा अरुण पुत्र संतोष 26 वर्ष निवासी बावरा गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे 108 एम्बुलेन्स के ईएमटी चन्द्र शेखर कुमार ने घायलो को प्राथमिक उपचार के साथ इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे हैं।


——————
युवक को सर्प ने डसा, मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धाना में रविवार की दोपहर खेत में काम कर रहे 37 वर्षीय युवक को जहरीले सर्प ने डस लिया। जिसे उपचार के लिए परिजन हमीरपुर सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार धाना गांव निवासी केलकरन का पुत्र हरि किशोर रविवार की दोपहर खेतों में काम कर रहा था इसी दौरान सर्प ने उसे डस लिया। परिजन उसे हमीरपुर जनपद करीब होने के कारण उपचार के लिए सदर अस्पताल हमीरपुर ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर वापस गांव आए और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।


——————-
सर्पदंश से दो की हालत बिगड़ी
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत सोमवार की सुबह दो लोगों को जहरीले सर्प ने डस लिया जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम कसरांव गांव निवासी गनेश का 25 वर्षीय पुत्र राहुल अपने कमरे में सो रहा था। सुबह लगभग आठ बजे जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। इसी प्रकार राधानगर थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव निवासी प्रेमनाथ विश्वकर्मा का 29 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार सोमवार की दोपहर खेत में काम कर रहा था इसी दौरान जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। इसकी जानकारी जब परिजनों को हुई तो उन्हें तत्काल सरकारी एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।


———————
किशोरी ने खाया जहरीला पदार्थ
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुनही बड़नपुर में सोमवार की सुबह पिता की डांट से क्षुब्ध 16 वर्षीय किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार सुनही बड़नपुर निवासी उदय ने सुबह अपनी पुत्री सुधा देवी को किसी बात को लेकर डांट-डपट दिया इसी बात से क्षुब्ध होकर सुधा ने जहर खा लिया। कुछ देर बाद जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे तत्काल सरकारी एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।


———————
करंट की चपेट में आकर किशोरी झुलसी
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के विनोवा नगर में सोमवार की दोपहर घरेलू बिजली की चपेट में आ जाने से 16 वर्षीय किशोरी की हालत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार विनोवा नगर निवासी महेश की पुत्री संकिता दोपहर अपने कमरे में मोबाइल चार्जिंग में लगा रही थी तभी वह करंट की चपेट में आ गई जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां घटना की जानकारी बड़ी बहन अंकिता ने दी है।\


——————–
मधुमक्खियों के हमले से मां-बेटा घायल
फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम थुरियानी रायपुर भसरौल में सोमवार की सुबह खेत जा रहे मां-बेटे पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार थुरियानी रायपुर भसरौल गांव निवासी विनोद की पत्नी सावित्री देवी अपने दस वर्षीय पुत्र दीपू के साथ खेत की ओर जा रही थी। जब वह गांव से कुछ आगे बढ़ी तभी अचानक मधुमक्खियों के झुण्ड ने मां-बेटे पर हमला बोल दिया । जिससे दोनों घायल हो गए। परिजन दोनों को लेकर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।


———————-
अलग-अलग सड़क हादसों में चार घायल
फतेहपुर। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत हुए सड़क हादसों के दौरान चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी स्व0 रामआसरे का 26 वर्षीय पुत्र श्रीराम सुबह लगभग आठ बजे बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था जब वह बिन्दकी कस्बा के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इसी प्रकार असोथर थाना क्षेत्र के ऐमापुर गांव निवासी मन्नापाल का 16 वर्षीय पुत्र योगेन्द्र पाल व गांव का ही मनीष यादव पुत्र रामजीत यादव 22 के साथ बाइक से किसी काम से आ रहा था जब ये लोग थरियांव के समीप पहुंचे तभी पीछे से आ रही चार पहिया ने बाइक में टक्कर मार दिया जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। जबकि सदर कोतवाली क्षेत्र के स्व0 रज्जन का 34 वर्षीय पुत्र शालू रविवार की शाम रिश्तेदारी से घर वापस आ रहा था जब वह नासिरपीर के समीप पहुंचा तभी ब्रेकर में स्कूटी उछल जाने से नीचे गिरकर घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने सभी घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *