वन स्टॉप सेंटर का अपर जिला जज/सचिव ने किया औचक निरीक्षण

       वन स्टॉप सेंटर का अपर जिला जज/सचिव ने किया औचक निरीक्षण

दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन जालौन/उरई- माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश जालौन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालौन श्रीमती पारुल पँवार द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सखी वन स्टॉप सेंटर, उरई में सेंटर मैनेजर/मनो-परामर्शदाता श्रीमती अंजना, स्टाफ नर्स श्रीमती शारदा पाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित पाए गए।

अपर जिला जज/सचिव श्रीमती पारुल पँवार ने महिला कल्याण विभाग, जनपद जालौन द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर में महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की समीक्षा की। इस दौरान विभिन्न हितधारकों एवं सेवा प्रदाताओं के साथ अभिमुखीकरण, परामर्श, विधिक सहायता, चिकित्सा सुविधा, पुलिस रिपोर्टिंग एवं रेस्क्यू सुविधा उपलब्ध कराए जाने की स्थिति का भी जायजा लिया गया।

निरीक्षण के समय केंद्र पर एक पीड़िता मौजूद मिली, जिनकी सुरक्षा एवं पुनर्स्थापन के संबंध में केंद्र प्रबंधक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर प्रशासन को सभी कमरों की प्रतिदिन सफाई कराने, नियमित सैनिटाइजेशन, कीटनाशक छिड़काव एवं फॉगिंग कराए जाने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *