एडीएम ने कार्यकारिणी समिति की बैठक लेकर दिए दिशा-निर्देश

      आईटीआई में कल आयोजित होगा वृहद रोजगार मेला
एडीएम ने कार्यकारिणी समिति की बैठक लेकर दिए दिशा-निर्देश
फोटो परिचय-  रोजगार मेले को लेकर बैठक करते एडीएम न्यायिक व अन्य।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– कलक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुनील कुमार की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन की जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें 18 मार्च को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित होने वाले एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला के आयोजन एवं प्रचार-प्रसार, कार्य संपादन की पूर्ण रूपरेखा पर विस्तृत परिचर्चा की गयी। संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
एडीएम ने कहा कि रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारी अपने दायित्वों का संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करते हुए रोज़गार मेले को सफल बनाएं। साथ ही सभी तैयारियां पहले से पूर्ण कर ली जायें ताकि अभ्यर्थियों को कोई समस्या न हो। ग्राम पंचायत स्तर तक मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार विभिन्न माध्यमों से किया जाये। जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित वृहद रोजगार मेला के विस्तृत प्रचार-प्रसार करने हेतु अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथ रवाना किया गया। इस मौके पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र, सहायक श्रमायुक्त, प्रधानाचार्य आईटीआई, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन, प्रबंधक लीड बैंक, उपायुक्त एनआरएलएम एवं सीके सिंह, सहायक निदेशक सेवायोजन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *