मौरंग माफिया के आगे नतमस्तक प्रशासन, अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी 

    मौरंग माफिया के आगे नतमस्तक प्रशासन, अवैध खनन का खेल बेखौफ जारी 
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन  — जिले में संचालित हिमपुरा खंड संख्या 1 जहां पर मौरंग माफियाओं का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि प्रशासन पूरी तरह बेबस नजर आ रहा है। लगातार मीडिया में खबरें प्रकाशित होने और शिकायतों के अंबार के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने से कतराते दिख रहे हैं। नतीजा यह है कि अवैध खनन का कारोबार दिन-रात खुलेआम फल-फूल रहा है।
सूत्रों के मुताबिक, माफिया नियमों को ताक पर रखकर भारी मशीनों से खनन कर रहे हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतें दर्ज कराई गईं, लेकिन प्रशासन ने हर बार अनदेखी की।
अवैध खनन से जहां एक ओर सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं पर्यावरण को भी गहरा नुकसान पहुंच रहा है। नदियों का अस्तित्व खतरे में है और आसपास के क्षेत्रों में कटान तेजी से बढ़ रहा है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें अब कानून का कोई डर नहीं रह गया है। सवाल यह उठता है कि आखिर प्रशासन कब जागेगा और इन अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाएगा?
क्षेत्रवासियों में इसको लेकर भारी आक्रोश है और उन्होंने जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *