सरीला में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, लिफ्टर मशीन जब्त
सरीला में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, लिफ्टर मशीन जब्त
सरीला में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, लिफ्टर मशीन जब्त
संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर —सरीला तहसील क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम बलराम गुप्ता के नेतृत्व में हुई छापेमारी के दौरान बेतवा नदी में संचालित अवैध लिफ्टर मशीन को मौके से पकड़ लिया गया।
जानकारी के अनुसार जालौन जिले के मुहाना खंड संख्या-2 से जुड़ा एक पट्टाधारक निर्धारित सीमा से बाहर आकर हमीरपुर जनपद की सीमा में खनन गतिविधियां संचालित कर रहा था। मामला सरीला तहसील क्षेत्र के चिकासी स्थित बेतवा नदी पुल के आसपास का बताया जा रहा है, जहां नदी के भीतर से लिफ्टर के माध्यम से खनन किया जा रहा था।
सूचना मिलने पर एसडीएम ने राजस्व एवं संबंधित विभागों की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जांच के दौरान अवैध रूप से संचालित लिफ्टर मशीन को जब्त कर लिया गया।
प्रशासन ने संबंधित पट्टाधारक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद की सीमा में अवैध खनन किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।