हमीरपुर में ओवरलोड वाहनों पर फिर चला प्रशासन का हंटर
हमीरपुर में ओवरलोड वाहनों पर फिर चला प्रशासन का हंटर
हमीरपुर में ओवरलोड वाहनों पर फिर चला प्रशासन का हंटर
डीएम घनश्याम मीणा के सख़्त आदेश पर देर रात विशेष टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई
रिपोर्ट संदीप धुरिय हमीरपुर– जिले में ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख़्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा के कड़े निर्देशों के बाद गठित विशेष टास्क फोर्स ने देर रात अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसा।
रात के अंधेरे में सड़कों पर “यमराज” बनकर दौड़ रहे ओवरलोडेड वाहनों को मौके पर ही पकड़कर सीज़ किया गया। कार्रवाई के दौरान जैसे ही उप जिलाधिकारी बलराम गुप्ता के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची, कई वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और कुछ चालक अपने वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
प्रशासन की इस कार्रवाई से ओवरलोडिंग करने वालों में भारी दहशत का माहौल है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।