प्रशासनिक सेवा भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कुल 49 अधिकारियों का तबादला

  दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन \ नई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के कुल 49 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार इनमें 31 आईएएस तथा 18 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं।
यह तबादले देश के विभिन्न केंद्र शासित प्रदेशों में किए गए हैं। सूची में दिल्ली, पुडुचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, लद्दाख, गोवा, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मिजोरम, चंडीगढ़, लक्षद्वीप, दमन एवं दीव तथा दादरा एवं नगर हवेली जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
सूत्रों के अनुसार यह प्रशासनिक फेरबदल शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रशासनिक संतुलन सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है। गृह मंत्रालय के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *