अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति का माला पहनाकर किया स्वागत

   न्यायमूर्ति ने स्व0 के के मिश्रा की प्रतिमा का किया अनावरण
अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति का माला पहनाकर किया स्वागत
फोटो परिचय- – न्यायमूर्ति राजीव लोचन शुक्ला का माला पहनाकर स्वागत करते अधिवक्ता।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। न्यायमूर्ति राजीव लोचन शुक्ल के सम्मान समारोह का आयोजन एवं वरिष्ठ अधिवक्ता व जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष स्व0 केके मिश्रा की प्रतिमा का अनावरण समारोह का आयोजन पुस्तकालय भवन कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राजीव लोचन शुक्ल की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।


न्यायमूर्ति ने अपने शुभ हाथों से स्व0 केके मिश्रा की मूर्ति का अनावरण किया। अनावरण समारोह में जिले के पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे एडवोकेट, महामंत्री जितेन्द्र सिंह गौतम एडवोकेट, जिला अधिवक्ता संघ द्वारा सम्पन्न हुआ। जिसमें विशिष्ट अतिथि सुधीर कुमार जनपद न्यायाधीश, राजेश उपाध्याय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, शकीलुर्रहमान खान पीठासीन अधिकारी एमएसीटी कोर्ट के अतिरिक्त अन्य न्यायाधीश भी उपस्थित रहे। न्यायमूर्ति राजीव लोचन शुक्ल ने उपस्थित सभी अधिवक्तागणों एवं न्यायाधीशो को संबोधित करते हुए कहा कि अपने प्रोफेसन में आगे बढ़ने के लिए शीर्ष तक पहुंचने के लिए आपको अपने कानून की किताबों को पढ़कर, अपने वरिष्ठ अधिवक्ता से वार्तालाप करके अपने खुद के मुकदमे की पूरी तैयारी करके, अपने आप को उच्च जगह तक पहुंचा सकते हैं। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष हितेंद्र बहादुर सिंह, सुशील मिश्रा, राजकुमार मिश्रा उर्फ राजेन्द्र कुमार मिश्रा, ई अविनाश मिश्रा, डॉ अमित मिश्रा, डॉ अर्चना मिश्रा, डॉ आंचल मिश्रा, डॉ शुभम मिश्रा, डॉ साक्षी मिश्रा, डॉ स्वाति मिश्रा, उमा मिश्रा एडवोकेट एवं समस्त मिश्रा परिवार उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *