सुंदरकांड पाठ व आरती कर राहगीरों में वितरित किया शर्बत व बूंदी
सुंदरकांड पाठ व आरती कर राहगीरों में वितरित किया शर्बत व बूंदी
हिंदू महासभा ने हनुमान जी का मनाया जन्मोत्सव
– सुंदरकांड पाठ व आरती कर राहगीरों में वितरित किया शर्बत व बूंदी
फोटो परिचय- हनुमान जयंती पर राहगीरों को शर्बत वितरित करते महासभा के पदाधिकारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– अखिल भारत हिंदू महासभा ने सिद्ध श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पटेल नगर चौराहा में श्री केसरी नंदन पवन पुत्र हनुमान जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया।
सर्वप्रथम मंदिर में संगीत मय सुंदरकांड पाठ आरती व हवन करके विश्व कल्याण की कामना की। प्रसाद के रूप में आम जनमानस व राहगीरों को शर्बत तथा बूंदी का वितरण किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत और आभार प्रकट करते हुए वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि सनातन हमारी आस्था व प्रतिबिंब है। कलयुग में भक्ति और पूजा से ही किए गए पापों का निवारण होता है। इस अवसर पर भागवत आचार्य सुरेश त्रिपाठी, रवि द्विवेदी, तबला वादक दीपू द्विवेदी, शशिकांत मिश्रा, गजेंद्र मौर्य, स्वामी राम आसरे आर्य, करण सिंह पटेल, डॉ प्रमोद पांडे, संतोष नेता, स्वामी गणेशानंद महाराज, सुधा सिंह रंजना सिंह आदि उपस्थित रहे।