पूर्व केंद्रीय मंत्री चैधरी अजीत की मनाई पुण्यतिथि
– उनके बताए मार्ग पर चलने का दोहराया संकल्प
फोटो परिचय- पूर्व केंद्रीय मंत्री चैधरी अजीत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कार्यकर्ता।
मो ज़र्रेयाब खान अजरा न्यूज़ फतेहपुर। आरएलडी के संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चैधरी अजीत सिंह की पुण्यतिथि कार्यकर्ताओं ने मनाई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर जहां श्रद्धांजलि दी वहीं उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम का आयोजन नहर कालोनी के निरीक्षण भवन में किया गया। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव चैधरी भूपाल सिंह व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल वर्मा की अगुवई में पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री चैधरी अजीत सिंह के चित्र पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि चैधरी अजीत सिंह के दिखाएं मार्ग पर चलने हेतु हम सब दृढ़ संकल्पित हैं। उनकी स्मृतियां सदैव हमारे लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगी। इस मौके पर श्यामलाल पासवान, सुरेश अग्निहोत्री, युवा राष्ट्रीय लोकदल जिला अध्यक्ष राहुल द्विवेदी, सदर विधानसभा अध्यक्ष राजन लोधी, बिंदकी विधानसभा अध्यक्ष जीतू पटेल, जहानाबाद विधानसभा अध्यक्ष ललित उत्तम के अलावा तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#ajeetsingh पूर्व केंद्रीय मंत्री चैधरी अजीत की मनाई पुण्यतिथि, दोहराया संकल्प
