अजगवां वार्ड सभासद ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

    अजगवां वार्ड सभासद ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
फोटो परिचय- जरूरतमंदों को कंबल वितरित करते सभासद विवेक सिंह उर्फ सुशील यादव।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले अजगवां के लेखपाल हरिगोविंद सिंह एवं वार्ड नं 1 के सभासद विवेक सिंह उर्फ सुशील यादव ने गरीब, बेसहारा, विधवा महिलाओं व पुरुषों के बीच कंबल वितरण किया। आधा सैकड़ा लोग लाभान्वित हुए। जिससे गरीब लोगों के चेहरे खिल गए।
वार्ड सभासद विवेक सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में भीषण ठण्ड पड़ रही है। ऐसे में जरूरतमंद व बेसहारा लोगों को सबसे अधिक दरकार कंबल व गर्म कपड़ों की होती है। इसलिए उन्होने व लेखपाल से मिलकर कंबल वितरण का कार्य किया है। आगे भी यह कार्य जारी रहेगा। उन्होने कहा कि जिले की स्वयंसेवी संस्थाएं व जनप्रतिनिधि इस कार्य में आगे बढ़कर आएं। इस मौके पर रंजीत यादव, वीरेंद्र, संदीप के अलावा बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *