इंगोहटा में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक, दिल्ली चलने का आह्वान

        इंगोहटा में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक, 8 मार्च को दिल्ली चलने का आह्वान

संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर  — सुमेरपुर क्षेत्र के इंगोहटा गांव में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष दीपा तिवारी के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में यूजीसी से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष दीपा तिवारी ने आगामी 8 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर विरोध दर्ज कराने का आह्वान किया। उन्होंने विप्र समाज के युवाओं के भविष्य पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सर्वण समाज को संगठित और जागरूक होने की आवश्यकता है, तभी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रह सकेगा।
बैठक के दौरान महिला प्रकोष्ठ की नव-नियुक्त पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। स्मिता दीक्षित को ग्राम अध्यक्ष, रागिनी दीक्षित को ग्राम सचिव, आरती दीक्षित को ग्राम उपाध्यक्ष तथा नीतू तिवारी को ग्राम महामंत्री नियुक्त किया गया।
युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बाल जी पांडे ने युवा मोर्चा का गठन करते हुए अंकित दीक्षित को जिला उपाध्यक्ष, सत्येंद्र दीक्षित को जिला सचिव, सिद्धार्थ दीक्षित को ग्राम प्रमुख, सुमित दीक्षित को ब्लॉक महामंत्री तथा निखिल दीक्षित को ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजाभैया दीक्षित ने की। बैठक में जिला महामंत्री राखी पांडेय, जिला उपाध्यक्ष वंदना तिवारी, जिला सचिव संतोष पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष बबली मिश्रा, प्रीति अवस्थी, निशा दुबे सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *