1 जनवरी तक कक्षा 12 वीं तक सभी स्कूल बंद

      भीषण शीतलहर को लेकर मुख्यमंत्री सख्त, 1 जनवरी तक कक्षा 12 वीं तक सभी स्कूल बंद
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़  — उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड और भीषण शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर के सभी स्कूलों—आईसीएसई, सीबीएसई और यूपी बोर्ड—को कक्षा 12 वीं तक 1  जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शीतलहर के मद्देनज़र सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहें और ज़रूरतमंदों को राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रत्येक जनपद में कंबल वितरण और अलाव की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए। सभी रैन बसेरों में पर्याप्त सुविधाएं—जैसे गर्म बिस्तर, कंबल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं—उपलब्ध कराई जाएं, ताकि ठंड से किसी भी प्रकार की जनहानि न हो।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राहत कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *