गौशाला में मृत गोवंशो की हड्डियों की तस्करी आरोप, वीडियो वायरल

      गौशाला में मृत गोवंशो की हड्डियों की तस्करी आरोप, वीडियो वायरल
संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर — मौदहा स्थित कुनहेटा गांव की गौशाला में गोवंशो की दुर्दशा और मृत शरीर की हड्डियों की तस्करी का मामला सामने आया है। जिसके वीडियो इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा बनाए गए गौशाला के वीडियो में यहां चाल रहे मृत गोवंशो की हड्डियों और खाल की तस्करी की बात कही जा रही है। वहीं दूसरी ओर वीडियो में इनको मारकर फेंक जाने की बात भी सुनाई दे रही है। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री योगी से लेकर जिलाधिकारी तक गौशालाओं में लापरवाही के लिए तत्काल कार्रवाई की बात कह रहे हैं। बावजूद इसके बेखौफ अपने मंसूबों को अंजाम देकर बेजुबानों की जान ले रहे हैं। इस काम के पीछे किसका हाथ है? और इसको कब से अंजाम दिया जा रहा है? गौशाला के जिम्मेदार गांव के प्रधान और अन्य क्या कर रहे थे? इनकी जांच होना बेहद आवश्यक है। वायरल वीडियो दो दिन पहले 8 मार्च के हैं। 1 मिनट 23 सेकेंड के एक वीडियो में गौशाला की दुर्दशा का वीडियो बनाने पर ग्रामीणों की वहां मौजूद लोगों से झड़प और बहस होती दिख रही है वीडियो बनाने से मना किया जा रहा है। वहीं 54 सेकेंड के दूसरे वीडियो में करीब आधा दर्जन गोवंश मृत पड़ी हुई दिख रही हैं। सभी को मरने के बाद गौशाला में किनारे की ओर सूखने के लिए फेंका गया है। कई जानवरों के कंकाल दिख रहे हैं। कुछ हाल ही की मृत दिखाई दे रही हैं। वायरल वीडियो में ग्रामीण गोवशों के मृत शरीर के एक एक अंग की तस्करी की बात कहते दिख रहे हैं। वहीं तीसरे 23 सेकेंड के वीडियो में ग्रामीण ने लड़ते झगड़ते गौशाला में भूसे का भंडार दिखाने का प्रयास किया है जो बेहद खराब स्थिति का होने के साथ एक दिन के लिए भी पर्याप्त नहीं दिख रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि गौशाला की दुर्दशा की पूर्व में शिकायत भी की जा चुकी है। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो की जांच में क्या कुछ सामने आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *