संता क्लाज बनने के लिए बच्चों में दिख रहा गजब का उत्साह

  क्रिसमस डे आज: आधी रात से गिरिजा घरों में गूंजा जिंगल वेल
– शहर के गिरिजाघरों में क्रिसमस पर्व को लेकर की गई तैयारियां
– संता क्लाज बनने के लिए बच्चों में दिख रहा गजब का उत्साह
फोटो परिचय-  क्रिसमस डे को लेकर बाजार में खरीददारी करते युवा।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। मसीही समाज के क्रिसमस पर मंगलवार को आधी रात से गिरजाघर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग हो गए। सांता क्लाज भी बच्चों को चाकलेट बांटने के लिए पूरी तरह से तैयारी में हैं। बुधवार की सुबह विभिन्न कार्यक्रमों के साथ प्रभु यीशू मसीह को याद किया जाएगा। त्योहार को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। लोग परिवार के साथ चर्चाें व घरों में क्रिसमस ट्री को सुंदर और आकर्षक ढंग से तैयार करने में जुटे रहे।
क्रिसमस पर्व को देखते हुए ईसाई परिवारों में उत्साह का माहौल है। बच्चों से लेकर बुजुर्ग, युवा, महिलाएं सब त्योहार की खुशियां बांटने के लिए उत्सुक हैं। घरों में आकर्षक ढंग से क्रिसमस ट्री तैयार किया गया। इसमें परिवार के बच्चे भी हाथ बटा रहे थे। घरों में इस मौके पर आने वाले मेहमानों व नाते, रिश्तेदारों के लिए लजीज व्यंजन भी बनाए जा रहे हैं। मंगलवार को शहर के देवीगंज स्थित गिरिजाघर समेत मिशनरी स्कूलों में भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। क्रिसमस के त्यौहार को मसीह समाज में उत्साह देखते ही बन रहा है। आवास से लेकर गिरजाघरों को सजाया गया है। सूरज ढलते ही गिरजाघर तरह तरह की रंग बिरंगी लाइटों से चमक बिखेरने लग रहे हैं। प्रभु ईशु मसीह के जन्म दिवस के रूप में क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है। आज यानी बुधवार को क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाएगा। गिरजाघरों में मसीह समाज के लोग एकत्र होकर विशेष आराधना और क्रिसमस का त्यौहार सेलिब्रेट करेंगे। खासतौर से गिरजाघरों को सजाबट देखते ही बन रही है।


इनसेट-
सांता क्लाज ड्रेस व क्रिसमस ट्री की रही मांग
क्रिसमस डे को लेकर शहर में एक से लेकर तीन फुट तक के सांता क्लाज के पुतले लाए गए हैं। जो ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं। हालांकि घरों व गिरजाघरों को सजाने के लिए मंगलवार को दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। सांता कैप से लेकर वैलून, स्टार, सेंटा ड्रेस, मास्क आदि की खूब खरीदारी की गई। इसके अलावा ब्रेसलेट, लॉकेट, चेन, डायरी, पेन, माता मरियम, प्रभु यीशु के एलबम लोग तलाशते दिखे। क्रिसमस पर प्रभु यीशु, माता मरियम के एलबम, डायरी, ग्रीटिंग्स और किसमस की खरीदारी किया।


इनसेट-
ड्राई फ्रूट केक से मीठा होगा क्रिसमस त्यौहार
क्रिसमस को लेकर बाजार में चेरी केक, बटर ड्राई फ्रूट केक, चॉकलेट केक, बटर केक, बादाम केक, फ्रूट केक, रेड बेलबेट केक बाजार में उपलब्ध हैं। तीन सौ रुपए से लेकर दो हजार रुपए प्रति किलो में केक मिल रहा है। इसके अलावा लोग सामग्री तैयार करके भी बेकरी में केक तैयार करा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *