अमित शाह रायपुर पहुंचे

रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह का उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक अनुज शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने डेड लाइन दे दी है। इस अभियान की प्रोग्रेस रिपोर्ट जानने के लिए गृहमंत्री दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं।

शुक्रवार की रात वे राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। वे यहां अधिकारियों से मीटिंग कर नक्सल विरोधी अभियान का जायजा लेंगे। इसके साथ ही बस्तर में चल रहे अभियान को रिव्यू करेंगे केंद्रीय गृहमंत्री करीब 9:30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर उतरे। उनके आगमन पर सुरक्षा की खास तैयारियां की गई है। यहां पहुंचने के बाद वह यहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *