सूतरखाना में चल रही अवैध नकली और अपमिश्रित गुटखा निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया

जनपद में अपराध एवं नशे के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने आज मोहल्ला सूतरखाना में चल रही अवैध नकली और अपमिश्रित गुटखा निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया।

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज बांदा — इस कार्रवाई में पुलिस ने 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लगभग 05 लाख रुपये मूल्य का गुटखा, अर्द्धनिर्मित गुटखा और निर्माण सामग्री बरामद की।बांदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के नजदीकी पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर मेविस टॉक के नेतृत्व में यह बड़ी कार्रवाई हुई।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सूतरखाना में कुछ लोग अवैध रूप से गुटखा का निर्माण कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी कर 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त:
अखिलेश पुत्र जगतनारायण, निवासी कालवनगंज
राकेश पुत्र रामप्रसाद, निवासी सूतरखाना
तीरथ पुत्र कामता प्रसाद, निवासी मर्दन नाका
बसंत पुत्र इन्द्रदत्त, निवासी खुटला
बरामद सामग्री:01 गुटखा पैकिंग मशीन
02 बोरी मिश्रित तम्बाकू-कटी सुपारी, कुल वजन 114.2 किलोग्राम 03 बोरी जबर पुड़िया, कुल वजन 100.7 किलोग्राम 03 बंडल जबर लिखित रैपर, कुल वजन 21 किलोग्राम01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू
पंजीकृत अभियोग:मु0अ0सं0-174/26, धारा 274/275/345/318/117(2) बीएनएस एवं 59 खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, थाना कोतवाली नगर गिरफ्तारी करने वाली टीम:
बलराम सिंह प्र0निरी0 कोत0 नगर
प्रीत कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी मण्डी समिति
अनिल मिश्रा उ0नि0 कां0 सौरभ यादव, सतीश, मनीष, चन्दन, प्रशान्त पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई जनपद में नशीले पदार्थों और अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *