‘पंजाब की संस्कृति के खिलाफ काम कर रहे हैं’, Anil Vij ने भगवंत मान पर साधा निशाना; पानी विवाद पर कही ये बात

चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री Anil Vij ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पर बयानी हमला करते हुए कहा कि ये लोग पंजाब की संस्कृति के खिलाफ काम रहे हैं, जबकि पंजाब की संस्कृति छबीलें लगाने की रही है और लोगों को पानी पिलाने की रही है। इसके विपरीत पंजाब सरकार हमारा हक छीन रही हैं। विज आज यहां पंजाब के द्वारा पानी नहीं दिए जाने के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

Anil Vij का कांग्रेस पर हमला: यह एकता दिखाने का समय, मोदी के साथ खड़े हों

उन्होंने पंजाब को आईना दिखाते हुए कहा कि ये पानी पंजाब का सृजित किया हुआ पानी नहीं है और पंजाब से पानी नहीं आ रहा है, जबकि पानी हिमाचल प्रदेश से आ रहा है। ये पानी किसी राज्य का नहीं है। ये सारे देश का पानी है और इस पानी में हमारा भी हिस्सा है। इस पानी में से हम अपना 8500 क्यूसेक पानी मांग रहे हैं।

विज ने पंजाब सरकार पर बोला हमला
अनिल विज ने कहा कि आप पार्टी की पंजाब सरकार किसी की भी बात नहीं मानती, जबकि पहले सचिवों की बैठक में कहा गया कि हरियाणा को पानी दिया जाए। उस बात को भी नहीं माना गया। उन्होंने कहा कि आप की सरकार माननीय कोर्ट को नहीं मानती, स्वायत संस्था को नहीं मानती, सीबीआई को नहीं मानती, ईडी को नहीं मानती, तो ये किसको मानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *