यादव महासभा के जिला उपाध्यक्ष बने अनुराग
फोटो परिचय-नवमनोनीत जिला उपाध्यक्ष अनुराग यादव।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष अतुल यादव एडवोकेट ने थरियांव कस्बा निवासी अनुराग यादव को संगठन का वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोनयन पर अनुराग यादव ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उस जिम्मेदारी पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश की जाएगी। अनुराग यादव के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मनीष यादव, सोनू यादव, नागेंद्र यादव, अभिषेक यादव, शुभम यादव, दीपक यादव सहित सैकड़ों लोगों ने खुशी जताई।
यादव महासभा के जिला उपाध्यक्ष बने अनुराग
