अपना दल एस ने बैठक कर कई मुद्दों पर की चर्चा
– एससी एसटी मंच की कार्यकारिणी घोषित
फोटो परिचय- बैठक में भाग लेते अपना दल एस के पदाधिकारी। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– अपना दल एस की बैठक पार्टी कार्यालय पटेलनगर में आयोजित हुई। जिसमें कई मुद्दों पर जहां चर्चा कर समीक्षा की गई वहीं एससी एसटी मंच की कार्यकारिणी घोषित कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल ने की। संचालन जिला महासचिव अरून पटेल ने किया। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष के कामों की समीक्षा, जिला कार्यकारिणी के गठन एवं समीक्षा, विधानसभावार जोन अध्यक्षों का गठन, चौदह अप्रैल को डा0 भीमराव अंबेडकर जयंती, प्रत्येक जनपद में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के आगमन, राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन को जिला स्तर पर मनाए जाने, चुनाव प्रचार एवं संगठन विस्तार के साथ ही ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों की समीक्षा की गई। इसके अलावा एससी एसटी मंच की नवनियुक्त कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें शिव प्रकाश रावत जिलाध्यक्ष, राज बहादुर पासवान विधानसभा उपाध्यक्ष बिन्दकी, अंकित पासवान जोन अध्यक्ष तेलियानी, कप्तान सिंह विधानसभा अध्यक्ष अयाह शाह, शुभम पटेल बूथ अध्यक्ष विधानसभा बिन्दकी, सुनील पटेल विधानसभा अयाहशाह, सुरेन्द्र सिंह यादव विधानसभा उपाध्यक्ष अयाह शाह, रामू जोन अध्यक्ष पश्चिमी अयाह शाह बनाए गए। इस मौके पर बृजेश पाल, पदम सिंह पटेल, गोवर्धन पटेल, योगेन्द्र प्रताप सिंह, कप्तान सिंह, विपिन कौशल, शिवशरन निषाद, विजय पाल सिंह, दीपू पटेल, मो0 उसमान, हेमन्त पटेल, राजेश पटेल, लईक अहमद, सूरजभान, नीरज साहू, राम किशोर, पंकज पटेल, राम किशोर, रामसवेक, रवि साहू, कान्ती कुशवाहा, सोनी श्रीवास्तव, सुमन मौर्या, रानी पटेल, राजकुमार उमराव आदि रहे।