अपील: रक्तदान से नहीं आती कमजोरी, बढ़-चढ़कर लें हिस्सा
अपील: रक्तदान से नहीं आती कमजोरी, बढ़-चढ़कर लें हिस्सा
शहीदी दिवस पर शिविर में 35 ने किया रक्तदान
– अपील: रक्तदान से नहीं आती कमजोरी, बढ़-चढ़कर लें हिस्सा
फोटो परिचय- रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन करते अतिथि। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर — सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव, शहीद राजगुरु की शहीदी दिवस पर संस्था सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन व निफा के सहयोग से मानस रक्तकेन्द्र में लगे रक्तदान शिविर में 35 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
शिविर का उदघाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी अशोक तपस्वी, विशिष्ट अतिथि सेवा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, सक्षम प्रांतीय उपाध्यक्ष पियूष द्विवेदी ने फीता काटकर किया। रक्तदान के बाद अतिथियों ने रक्तदाताओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रक्तदान करने वालो में अंकित कुमार, शेषांक, मुकेश कुमार, शशिकांत, नागेंद्र सिंह, विजय कुमार, अभिषेक गुप्ता, राकेश सोनी, प्रभात सिंह, राहुल राजपुत, प्रशांत, वैभव सिंह, केशव मिश्रा, सूरज कुमार, आदर्श दीक्षित, शिवांग शुक्ला, फूल चंद्र मौर्य, ध्रुव कुमार ने 33 वां रक्तदान, अतुल द्विवेदी, यश शर्मा, आशीष सिंह, रोहित, गुरमीत सिंह 47 वां रक्तदान, शिवा, रितिक, राहुल सिंह, अमित सिंह, राजू, राहुल भदौरिया, विशाल, नैतिक, अभिमन्यु राज, रितेश, नरेंद्र, राहुल कनोजिया ने रक्तदान किया। सभी युवाओं ने अपील किया कि रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती। हम सभी को समय-समय से रक्तदान करते रहना चाहिये इससे शरीर स्वस्थ्य रहता है। शिविर में सहयोग करने वाली संस्था राजरानी अस्पताल, सेवा भारती, सक्षम, भोजन जन सेवा समिति संस्थाओं ने सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के बढ़ चढ़ कर सहयोग किया। इस मौके पर सेवा भारती से प्रान्त अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, विभाग कोषाध्यक्ष शिव शंकर श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सदानंद मिश्रा, जिला संपर्क प्रमुख हिमांशु श्रीवास्तव, प्रान्त आयाम प्रमुख संजय श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, अमित मौर्य, सक्षम से प्रांतीय उपाध्यक्ष पियूष द्विवेदी, सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन से कवलजीत सिंह, मानस रक्तकेन्द्र से डॉक्टर कैलाश पटेल, लैब टेक्नीशियन अनुस पटेल, अनामिका पाल उपस्थित रहीं।