एआरपी प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट,शुभकामनाओं के साथ अपनी माँगें

   एआरपी प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट, होली की शुभकामनाओं के साथ रखीं अपनी माँगें
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– जनपद के एआरपी (Academic Resource Person) एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जिले के उच्च शिक्षा अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने आगामी होली के पावन पर्व की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं और साथ ही एआरपी संवर्ग की लंबित समस्याओं के निराकरण हेतु प्रार्थना पत्र सौंपा।
​प्रतिनिधिमंडल ने सर्वप्रथम प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) फतेहपुर, तत्पश्चात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) महोदया और जिला समन्वयक (DC) प्रशिक्षण श्री अशोक त्रिपाठी जी से मुलाकात की।


​मुलाकात के दौरान एआरपी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अधिकारियों को होली की बधाई देने के साथ-साथ विशेष रूप से एआरपी के अवशेष देयकों के भुगतान और अन्य विभागीय समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु विनम्र निवेदन किया। अधिकारियों ने भी सकारात्मक रुख अपनाते हुए समस्याओं के उचित समाधान का आश्वासन दिया।
​इस अवसर पर संगठन की एकजुटता प्रदर्शित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र पटेल, जिला महामंत्री श्री आशीष कुमार और जिला कोषाध्यक्ष श्री अनुपम श्रीवास्तव के नेतृत्व में भारी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।
​उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्य:
बैठक में मुख्य रूप से श्री रोशनलाल, श्री तेजसिंह, श्री अवधेश साहू, श्री नितेशदेव, श्री संदीप यादव, श्री अजय मिश्र, श्री राजकरन, श्री प्रभात उमराव, श्री विद्याचरन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *