अयाह शाह विधायक के होली मिलन में जमकर उड़ा अबीर-गुलाल
– बांदा व कानपुर के कलाकारों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
फोटो परिचय- एक-दूसरे को अबीर लगाकर होली की बधाई देते भाजपाई।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– शुक्रवार को अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के गाजीपुर कस्बा स्थित एक गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाँदा, कानपुर के अरक्रेस्टा कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
समारोह का आयोजन क्षेत्रीय विधायक विकास गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय प्रभारी प्रकाश पाल उपस्थित रहे। समारोह में आए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का फूल-मालाओं, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और फूलों की होली खेलकर पर्व की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों और कार्यकर्ताओं के लिए गुझिया, ठंडाई तथा भोजन की भी उत्तम व्यवस्था की गई थी। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, मुखलाल पाल, आशीष मिश्रा, प्रमोद द्विवेदी, बिंदकी विधायक जयकुमार जैकी, संतोष द्विवेदी, प्रधान अनिल शुक्ला, आचार्य कमलेश योगी, ज्ञानेंद्र सचान उर्फ ज्ञानू, रविंद्र पाल सिंह, पंकज त्रिपाठी, तेज बहादुर सिंह चौहान, अर्चना त्रिपाठी, स्वरूप राज सिंह, जूली, काली शंकर श्रीवास्तव, सुरेश परमार, रजोल मिश्रा, नीरज सिंह, अरिमर्दन सिंह, निर्मल सिंह, संजय हाडा, सनी सिंह चौहान, राजा सिंह, अमित अग्निहोत्री, हीरालाल लोधी, कुमार विक्रम प्रताप सिंह, धनंजय सिंह, देवराज सिंह, ओमप्रकाश लोधी, उदय मौर्य, गोरेलाल प्रजापति, सुशील श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, तीरथ तिवारी, राम महेश निषाद, थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह सूर्यवंशी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरिनाथ सिंह भी मौजूद रहे।

——————————————————
अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– हुसैनगंज थाना क्षेत्र के साहेबगंज गांव के समीप अनियंत्रित बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन घटनास्थल पहुंचे और घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के साहेबगंज गांव निवासी हरपाल का 28 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। तभी गांव के सभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। जिससे बाइक चालक इंद्रपाल घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

—————————————————–
पेड़ से गिरकर महिला घायल, रेफर
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– गाजीपुर थाना क्षेत्र के कठेरवा गांव में महिला अमरूद के पेड़ पर चढ़कर अमरुद तोड़ रही थी। तभी वह पेड़ से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कठेरवा गांव निवासी जागेश्वर की 45 वर्षीय पत्नी राजश्री आज दोपहर अपने घर के समीप लगे अमरूद के पेड़ पर चढ़कर अमरूद तोड़ रही थी। तभी पेड़ की डाल टूट गयी और वह डाल सहित नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया तो परिजनो ने अपने प्राइवेट वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

————————————————-
टेंट लगाते समय नीचे गिरकर युवक घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खांडेदेवर गांव में युवक लोहे की सीढ़ी पर चढ़कर टेंडर लग रहा था। तभी पलट गई और युवक नीचे गिरकर घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके साथियों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के खांडे देवर गांव निवासी राकेश का 19 वर्षीय पुत्र रामू जो टेंट लगने का काम करता है। आज वह गांव में टेंट लगा रहा था तभी टेंट लगाते समय वह सीढ़ी पर चढ़कर बाँध रहा था। तभी सीढ़ी पलट गई और वह नीचे गिरकर घायल हो गया।। हादसे की जानकारी उसके साथियों को हुई तो तुरंत घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

———————————————–
बाइक की टक्कर से किशोर घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– गाजीपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर किशोर खेल रहा था। तभी तेज रफ्तार से निकला अज्ञात बाइक सवार उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे किशोर घायल हो गया। परिजन घायल अवस्था उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर किशोर का इलाज कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी नरेंद्र उर्फ झल्लू का 12 वर्षीय पुत्र जीत आज दोपहर में गांव में खेल रहा था। तभी रास्ते से निकला तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। बाइक की टक्कर से जीत घायल हो गया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

———————————————–
मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फ़तेहपुर– राधानगर थाना क्षेत्र के शहजादेपुर गाँव मे मारपीट में गम्भीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उपचार के बाद सुधार न होने पर रेफर कर दिया जिसकी रास्ते में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार थानां क्षेत्र के शहजादेपुर गाँव निवासी स्व. राम प्रसाद का 30 वर्षीय पुत्र नरेंद्र गांव में हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उपचार से लाभ न होने पर उसको रेफर कर दिया, जिसकी रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के ससुर दारा सिंह ने बताया कि मृतक की तीन वर्ष पूर्व पूनम देवी के साथ शादी हुई थी। जमीन की लालच को लेकर 9 मार्च को नंरेन्द्र के बड़े भाई ज्ञान व उसकी पत्नी सरस्वती बेटी रोशनी और बेटा शुभम ने मिलकर बेहरमी से ईंट व लाठी डंडों से पिटाई कर दिया था। घायल अवस्था में मृतक को इलाज जिला अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर में स्थित गम्भीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया था। शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज कराया वहाँ से भी कानपुर के लिए रेफर कर दिया तो कानपुर लेकर जा रहे थे तभी रास्ते मे मौत हो गई।

