अटल बिहारी वाजपेई जन्म शताब्दी कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राओं को मिले पुरस्कार
अटल बिहारी वाजपेई जन्म शताब्दी कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राओं को मिले पुरस्कार
हमीरपुर में अटल बिहारी वाजपेई जन्म शताब्दी कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राओं को मिले पुरस्कार संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर— 25 दिसम्बर 2025 को जिला मुख्यालय हमीरपुर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अटल जी के जीवन, विचारों एवं उनके कवि व्यक्तित्व पर आधारित जिला स्तरीय निबंध, भाषण तथा एकल काव्य पाठ प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार सिंह तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विजय शंकर तिवारी ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इसके उपरांत राष्ट्र प्रेरणा स्थल, लखनऊ से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लाइव संबोधन का प्रसारण सभागार में उपस्थित सभी लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हमीरपुर के प्राचार्य एवं जिला नोडल उच्च शिक्षा प्रो. ओजैर अज़ीज़ ने गणमान्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हमीरपुर द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक महेश गुप्ता ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जनपद के अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता परिणाम:
भाषण प्रतियोगिता:
प्रथम – वर्तिका (ॐ हरिहर महाविद्यालय)
द्वितीय – सोनाली (राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हमीरपुर)
तृतीय – नेहा (राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हमीरपुर)
एकल काव्य पाठ:
प्रथम – हिमांशी खरे (राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय)
द्वितीय – सुहानी धुरिया (ॐ हरिहर महाविद्यालय)
तृतीय – रूबी (राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय)
निबंध प्रतियोगिता:
प्रथम – मनीषा (सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज)
द्वितीय – सूरज (विद्या मंदिर)
तृतीय – विवेक (विद्या मंदिर)
कार्यक्रम के माध्यम से अटल बिहारी वाजपेई जी के राष्ट्रनिर्माण में योगदान, लोकतांत्रिक मूल्यों और साहित्यिक संवेदनाओं को रेखांकित किया गया, जिससे छात्र-छात्राओं में प्रेरणा और उत्साह देखने को मिला।