वर्दी की आड़ में हमला आरपीएफ दरोगा संतोष कुमार के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

      वर्दी की आड़ में ‘लोकतंत्र के चौथे स्तंभ’ पर हमला आरपीएफ दरोगा संतोष कुमार के विरुद्ध कार्रवाई हेतु 

ब्यूरो सुरेंद्र धुरिया अज़रा न्यूज बांदा– बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए एस नोमानी ने जिला अधिकारी महोदय के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी को ज्ञापन सोपां है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ए एस नोमानी ने कहा है कि बुंदेलखंड इंसाफ सेना आपका ध्यान जनपद-बाँदा (उÛप्रÛ) रेलवे स्टेशन (आरपीएफ) पर घटी उस शर्मनाक घटना की ओर खींचना चाहती है, जहाँ रक्षक ही भक्षक बन गए। दिनांक-22 मार्च, 2026 की रात्रि 1-2 बजे जब घटना की जानकारी को केवल सूचना माँगने पर ASI संतोष कुमार ने वरिष्ठ पत्रकार श्री नीरज निगम के साथ न केवल अभद्रता की, बल्कि उन्हें बलपूर्वक थाने में ’कैदी’ की तरह बैठा लिया।

पराकाष्ठा की हदें तब पार हुई जब एक महिला पत्रकार श्रीमती रूपा गोयल जी का मोबाइल छीनकर जमीन पर चकनाचूर करनें का प्रयास किया गया और उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। क्या रेल प्रशासन में पत्रकारों को सवाल पूछने की सजा हिरासत है? महिला अपमान ड्यूटी पर तैनात अधिकारी द्वारा महिला पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार ‘शक्ति का दुरुपयोग’ है। ASI संतोष कुमार का यह आचरण RPF की गरिमा और कड़े अनुशासन के विरुद्ध है।
अतः बुंदेलखंड इंसाफ सेना जनहित में मांग करती है, कि इस ‘वर्दीधारी दबंग दरोगा’ की उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में निष्पक्ष जांच हो और दोषी पुलिस अधिकारी को तत्काल निलंबित कर सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए। पत्रकारों के सम्मान का हनन अब बुन्देलखण्ड इंसाफ सेना द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *