तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, घसीटते हुए सब्जी मंडी तक ले गया, 10 से 12 यात्री गंभीर घायल
संदीप धुरिया अजरा न्यूज भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)— तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने सामने चल रही ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक ऑटो को घसीटते हुए फैक्ट्री एरिया से भरुआ सुमेरपुर सब्जी मंडी के पास तक ले गया। इस दौरान ऑटो में सवार यात्री ट्रक से गिरते-पड़ते नजर आए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के वक्त ट्रक चालक ने रफ्तार कम नहीं की, जिससे ऑटो में बैठी सवारियां एक-एक कर सड़क पर गिरती चली गईं। हादसे में 10 से 12 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। ट्रक की तेज गति के कारण सड़क के दोनों ओर चल रहे अन्य यात्रियों को भी चोटें आईं।

