विश्व कैंसर दिवस पर जिला पुरुष चिकित्सालय में लगा जागरूकता व स्क्रीनिंग कैंप
विश्व कैंसर दिवस पर जिला पुरुष चिकित्सालय में लगा जागरूकता व स्क्रीनिंग कैंप
विश्व कैंसर दिवस पर जिला पुरुष चिकित्सालय में लगा जागरूकता व स्क्रीनिंग कैंप रिपोर्ट संदीप धुरिया हमीरपुर– विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर मंगलवार को एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत जिला पुरुष चिकित्सालय, हमीरपुर में जन जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को कैंसर के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते जांच कर उपचार की दिशा में कदम बढ़ाना रहा।
इस वर्ष विश्व कैंसर दिवस की थीम “यूनाइटेड बाई यूनिक” रखी गई है, जिसका उद्देश्य कैंसर से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति की अलग-अलग यात्रा, आवश्यकताओं और अनुभवों को समझना तथा उन्हें समाज से जोड़ना है।
कैंप के दौरान चिकित्सकों द्वारा मुख कैंसर, स्तन कैंसर एवं बच्चेदानी (सर्वाइकल) कैंसर के लक्षणों, कारणों एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही लोगों को नियमित जांच कराने और प्रारंभिक लक्षणों को नजरअंदाज न करने की सलाह दी गई। शिविर में कुल 38 मरीजों की स्क्रीनिंग की गई।
कार्यक्रम में नोडल अधिकारी एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार, डॉ. आर.एस. प्रजापति, डॉ. परमेन्द्र, डॉ. आयुष, डॉ. मोहित सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी राजेन्द्र कुमार यादव, डॉ. नीता, कंचन प्रभा (स्टाफ नर्स) सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
चिकित्सकों ने बताया कि समय पर जांच और जागरूकता से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव संभव है।