जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बेटियों की सुरक्षा व शिक्षा पर दिया गया जोर
जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बेटियों की सुरक्षा व शिक्षा पर दिया गया जोर
नवरात्रि पर कन्या पूजन व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, बेटियों की सुरक्षा व शिक्षा पर दिया गया जोर
संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर — जनपद में उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण तथा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत नवरात्रि के पावन अवसर पर सप्तमी तिथि को कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी के निर्देशानुसार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान महिला कल्याण विभाग की ‘हब फॉर इंपॉवरमेंट ऑफ वूमेन’ टीम द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया गया।
कार्यक्रम में कन्याओं का पूजन कर उन्हें खिलौने, चॉकलेट, टिफिन बॉक्स, कॉपी, पेंसिल बॉक्स एवं फल आदि उपहार स्वरूप वितरित किए गए। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नवरात्रि का पर्व नारी शक्ति के सम्मान और उनके महत्व को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि “नारी शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है” और बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति समाज को सजग रहना चाहिए।
इस अवसर पर डीएमसी शशि तिवारी द्वारा महिला कल्याण विभाग एवं शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शामिल हैं।
इसके साथ ही वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं तथा आपातकालीन सहायता हेतु टोल फ्री नंबर 181, 112, 1098, 1090, 108 एवं 1076 के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया।