अयोध्या मय हुआ रामलीला मैदान, श्रीराम जन्मोत्सव पर बरसे पुष्प

     अयोध्या मय हुआ रामलीला मैदान, श्रीराम जन्मोत्सव पर बरसे पुष्प
फोटो परिचय-  श्री रामकथा के तीसरे दिन आरती करते आयोजक।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– उत्तम उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में चल रही श्री रामकथा के तृतीय दिवस पर रामलीला मैदान ज्वालागंज का प्रांगण भक्ति के सागर में सराबोर नजर आया। कथा व्यास चंदन कृष्ण जी महाराज ने कथा के केंद्र बिंदु श्रीराम जन्मोत्सव का ऐसा भावपूर्ण चित्रण किया कि श्रद्धालु स्वयं को त्रेतायुग की अयोध्या में महसूस करने लगे।
जैसे ही कथा व्यास ने प्रभु के प्राकट्य का प्रसंग सुनाया, पूरा पंडाल जय श्री राम के उद्घोष से गुंजायमान हो गया। ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के बीच भगवान के बाल स्वरूप का भव्य स्वागत किया गया। मुख्य आरती में कृष्ण कुमार तिवारी, धनंजय मिश्रा, जय किशन, अनिल महाजन, गणेश शंकर पाण्डेय, श्रवण दीक्षित, प्रेमदत्त उमराव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष एवं कथा संयोजक कृष्ण कुमार तिवारी ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। महाराज ने कहा कि भगवान राम का अवतार केवल राक्षसों के वध के लिए नहीं, बल्कि समाज में मर्यादा और धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। उन्होंने समरस समाज की कल्पना को साकार करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों के अलावा माताएं, बहनें व युवा श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन की व्यवस्था में उत्तम उद्योग व्यापार मंडल के समर्पित कार्यकर्ताओं ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *