आयु० नंदिनी एवं चि० राजहंस परिणय सूत्र में बंधे एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ देवघर। स्थानीय श्री कृष्णा पुरी निवासी श्री महेंद्रनारायण सिंह की सुपुत्री आयु० नंदिनी संग चि० राजहंस के धूमधाम से होटल ग्रीन एकर में आयोजित शुभ विवाहोपलक्ष्य पर राष्ट्रीय हिंदू परिषद (भारत) के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने नवदंपत्ति को उनके उज्जवल भविष्य एवं सुखमय दांपत्य जीवन की ढेंर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने कहा, कि नवदंपत्ति जीवन की पगडंडी पर तालमेल से आगें बढ़े। साथ ही, जीवन के उतार-चढ़ाव के सहयात्री और सुख-दु:ख के सहभागी बने ,और खुशहाल व सुखमय गृहस्थ जीवन व्यतीत करें, ऐसी कामना है। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के श्री जीवेश सिंह एवं अन्य ने आगत अतिथियों का स्वागत किया।मौके पर अनेकों गणमान्य लोग, समाजसेवी, नगर-वासी, सगे-संबंधी, मित्र-शुभचिंतक एवं नाते-रिश्तेदार भारी संख्या में मौजूद थे।