आयुष्मति अनु वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधे : प्रभाष गुप्ता

   आयुष्मति अनु वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधे : प्रभाष गुप्ता
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ देवघर। स्थानीय जलसार रोड निवासी श्री राजकुमार केसरी की सुपुत्री आयु० अनु संग चि० सौरभ के धूमधाम से आयोजित शुभ विवाहोपलक्ष्य पर भारतीय वैश्य महासभा के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता एवं वैधनाथधाम केसरवानी वैश्य सभा की महिला महामंत्री सोनी केसरी ने नवदंपत्ति को उनके उज्जवल भविष्य एवं सुखमय दांपत्य जीवन की ढेंर सारी बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने कहा, कि नवदंपत्ति जीवन की पगडंडी पर तालमेल से आगें बढ़े। साथ ही, जीवन के उतार-चढ़ाव के सहयात्री और सुख-दु:ख के सहभागी बने ,और खुशहाल व सुखमय गृहस्थ जीवन व्यतीत करें, ऐसी कामना है। मौके पर अनेको सगे-संबंधी, मित्र-शुभचिंतक एवं नाते-रिश्तेदार मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *