बार चुनाव: जगनायक सचान व अनिल श्रीवास्तव ने मांगा समर्थन
फोटो परिचय- अधिवक्ताओं से संपर्क करते अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जगनायक सचान।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– जिला बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर कचेहरी परिसर में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। सोमवार को सर्व समाज अधिवक्ता संगठन के बैनर तले अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार जगनायक सचान व महामंत्री पद के प्रत्याशी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।
प्रत्याशियों ने सिविल कोर्ट कंपाउंड से लेकर कलेक्ट्रेट परिसर के चप्पे-चप्पे पर जाकर साथी अधिवक्ताओं से भेंट की और संगठन के विजन को साझा करते हुए समर्थन व आशीर्वाद मांगा। जनसंपर्क के दौरान अधिवक्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने प्रत्याशियों के अनुभव और निष्ठा को देखते हुए उन्हें माला पहनाकर और तिलक लगाकर श्विजयश्रीश् की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करने का संकल्प दोहराया। कचेहरी के वरिष्ठतम सदस्यों ने संगठन की कार्यशैली पर भरोसा जताया। भारी जनसमर्थन से अभिभूत होकर अध्यक्ष प्रत्याशी जगनायक सचान ने कहा कि अधिवक्ताओं का यह स्नेह उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और वे उनके सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। महामंत्री प्रत्याशी अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिस तरह से हर चैंबर और हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है, उससे समस्त कार्यकारिणी में भारी उत्साह है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अधिवक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण और बार-बेंच के बीच बेहतर समन्वय उनकी प्राथमिकता होगी। अधिवक्ताओं के इस अपार समर्थन से संगठन की स्थिति बेहद मजबूत नजर आ रही है। इस मौके पर अधिवक्ताओं में मो0 इसरत खान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, छेदीलाल पाल उपाध्यक्ष, मंजुला राजपूत गिरीश सिंह, पुष्पा देवी मौर्य, राजेश कुमार गौतम, शिवनारायण निषाद सहित सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।
————————————————————-

ट्रक में घुसी अनियंत्रित पिकअप, दो की मौत
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इस्कुरी भोगलपुर ओवरब्रिज एनएच-2 में रविवार की देर रात अनियंत्रित होकर पिकअप रोड किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई जिसमें वृद्ध सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार थरियांव थाना क्षेत्र के कमालीपुर गांव निवासी शिवशंकर का 40 वर्षीय पुत्र कमलेश अपने 60 वर्षीय मौसिया मूलचन्द्र पुत्र स्व0 द्वारिका प्रसाद के साथ पिकअप में आलू लादकर प्रयागराज जा रहा था। रात लगभग दस बजे जैसे ही ये लोग इस्कुरी भोगलपुर ओवर ब्रिज पर पहुंचे तभी अनियंत्रित होकर पिकअप रोड किनारे खड़े ट्रक में घुस गया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सरकारी एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस ने जिला चिकित्सालय माच्र्युरी पहुंचकर शवों का पंचनामा भर विच्छेदन गृह भेज दिया।
——————————————————-

ई-रिक्शा पलटने से बालिका समेत आधा दर्जन घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– सदर कोतवाली क्षेत्र के चैफेरवा के समीप सोमवार की दोपहर अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट जाने से उसमें सवार बालिका समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार हथगाम थाना क्षेत्र के लाल का पुरवा गांव निवासी जगदीश का 45 वर्षीय पुत्र अवध राम ई-रिक्शा चालक है। बताते हैं कि गांव के ही स्व0 जगदेव का 72 वर्षीय पुत्र राम विशाल, मनिया देवी पत्नी राम विशाल 70 वर्ष, तारावती पत्नी सोहनलाल 55 वर्ष, महाविरिया पत्नी लल्लू 46 वर्ष, लल्लू पुत्र स्व0 जगदीश 50 वर्ष व 6 वर्षीय लक्ष्मनिया पुत्री कृष्णा तीरा करके हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर से वापस लौट रहे थे। बताते हैं कि जैसे ही ये लोग चैफेरवा के समीप पहुंचे तभी सामने स्कूटी से आ रही महिला रामावती पत्नी 30 वर्षीय निवासी सहानीपुर थाना हुसैनगंज शहर से घर वापस जा रही थी। उसकी स्कूटी में बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे वह रोड पर गिर गई। जिसे बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा पलट गया जिससे सभी लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
—————————————————-

अलग-अलग सड़क हादसों में दो घायल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर — जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत हुए सड़क हादसों के दौरान दो लोग घायल हो गए। जिन्हे ंउपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के चकबिसौली गांव निवासी चन्द्रपाल का 40 वर्षीय पुत्र रामचन्द्र ई-रिक्शा चालक है। बताते हैं कि शहर से गांव जा रहा था। तभी गांव के समीप ही अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया जिससे वह घायल हो गया। उधर असोथर थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव निवासी बुद्धूराम का 46 वर्षीय पुत्र नोखेलाल बाइक से सामान लेने जा रहे थे। जब वह चैराहे पर पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रही चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
