छत्रपति शिवाजी महाराज की मनाई जयंती
– प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भंडारे का किया आयोजन
फोटो परिचय- भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। शहर के बुलेट चौराहा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर उनकी 396 वीं जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। वीरेंद्र सिंह पटेल, गोलू पटेल के नेतृत्व में अलीपुर से पूरे शहर का भ्रमण होते हुए सभी महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करते हुए बुलेट चौराहा में शाहू जी महाराज की मूर्ति पर सभी ने माल्यार्पण किया और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक विक्रम सिंह, बब्लू कालिया, शैलेंद्र पटेल, लाल देवेंद्र सिंह, सर्वेश पटेल, पदम सिंह पटेल, सुधीर पटेल एडवोकेट, राजू पटेल, धर्मपाल पटेल, संदीप यादव, डॉ केएन सिंह आदि मौजूद रहे।
प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भंडारे का किया आयोजन, मनाई जयंती
