बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन जनपद– के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में ट्रैक्टर चालक और कार चालक दोनों बाल-बाल बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक्सप्रेस-वे पर कार तेज गति से चल रही थी, तभी आगे चल रहे ट्रैक्टर से अचानक टकरा गई। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने वाहन चालकों से एक्सप्रेस-वे पर निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की
