सुमेरपुर बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित आपे मकान की गैलरी में घुसा

      सुमेरपुर बस स्टैंड पर बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित आपे मकान की गैलरी में घुसा

संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर— सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड तिराहे पर शुक्रवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक अनियंत्रित आपे (थ्री-व्हीलर) सड़क से नीचे उतरकर पास स्थित एक मकान की गैलरी में जा घुसा। गनीमत रही कि घटना के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर के समय तेज रफ्तार में आ रहा आपे अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और ‘शौर्य इलेक्ट्रॉनिक्स’ की दुकान के बगल में बने मकान के प्रवेश मार्ग में घुस गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से आसपास मौजूद दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय दुकानदार बीरू गुप्ता ने बताया कि यह महज संयोग था कि उस समय न तो दुकान के बाहर कोई ग्राहक खड़ा था और न ही मकान की गैलरी में कोई बैठा हुआ था। यदि वहां कोई मौजूद होता, तो गंभीर चोटें आ सकती थीं और बड़ा नुकसान संभव था।
बस स्टैंड जैसे व्यस्त क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने यातायात व्यवस्था और वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण को लेकर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि ऐसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *