Mumbai के समुद्र में बड़ा हादसा, मच गई चीख पुाकर, 13 की मौत

Mumbai में बुधवार की शाम को गेट ऑफ इंडिया से एलीफेंटा आइलैंड जा रही यात्रियों से भरी नाव यानी फेरी बोट पलट गई। ये फेरी बोट प्राइवेट कंपनी द्वारा संचालित थी, जिसकी टक्कर नौसेना की एक स्पीड बोट से हुई। इस घटना में कुल 13 लोगों की मौत हो गई है।
इस घटना के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में 10 यात्रियों और नेवी के तीन लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री फडणवीस की मानें तो घटना की जांच पुलिस और नेवी मिलकर करेगी।

Mumbai तट पर बुधवार को हुई घातक नौका दुर्घटना के पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे नौका चालकों ने घटनास्थल पर सबसे पहले प्रतिक्रिया दी और उन्होंने इस घटना को कुछ ऐसा बताया जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था। नौसेना ने बताया कि इस दुर्घटना में मरने वालों में नौसेना का एक कर्मी और नौसेना के जहाज पर सवार ओईएम (ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर) के दो लोग शामिल हैं। मुंबई पुलिस के अनुसार, मृतकों में सात पुरुष, चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *