अवैध खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई,11 वाहन पकड़े गए, ₹5.50 लाख का राजस्व वसूली

      अवैध खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 11  वाहन पकड़े गए

 लगभग ₹5.50 लाख का राजस्व वसूली संभावित

 संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर – जिलाधिकारी महोदय, हमीरपुर के निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 11.12.2025 से 12.12.2025 तक खनन विभाग एवं परिवहन विभाग, हमीरपुर की संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 11 वाहन अवैध खनन/परिवहन करते हुए पकड़े गए।

पकड़े गए वाहनों में से 05 वाहन थाना ललपुरा, 02 वाहन कुच्छा चौकी तथा 02 वाहन थाना सुमेरपुर क्षेत्र में बिना वैध परिवहन प्रपत्र के अवैध परिवहन करते पाए गए, जिन पर सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त 02 वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया।

इन 11 वाहनों से लगभग ₹5.50 लाख का राजस्व वसूले जाने की संभावना है। प्रशासन द्वारा अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोडिंग पर सतत निगरानी रखते हुए निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण तथा उपखनिज परिवहन को वैध बनाने हेतु जनपद के चार स्थानों—लक्ष्मीबाई तिराहा (हमीरपुर), चिकासी बेतवा पुल के पास, चढ़ौत बेतवा पुल के पास एवं राठ तिराहा पर 24 घंटे अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

साथ ही, जांच टीम द्वारा जनपद से होकर गुजरने वाले वाहनों में AIS 140 GPS Device (4G Model – VTS) की भी जांच की जा रही है। समस्त वाहन स्वामियों/चालकों को सूचित किया गया है कि वे अपने वाहनों में AIS 140 GPS Device 4G Model अनिवार्य रूप से लगवाकर विभागीय पोर्टल
https://registration.vtsdgm.up/register
पर उसका इंटीग्रेशन सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में उपखनिज परिवहन हेतु प्रपत्र ई-एमएम-11 निर्गत नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *