भाजपा जिलाध्यक्ष के वाहन से टकराई बाइक, तीन घायल
किसी मीटिंग में जा रहे भाजपा जिलाध्यक्ष ने गाड़ी में बैठे बैठे ही कार्यकर्ता द्वारा घायलों को भेजा इलाज के लिए
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के नऊवाबाग दिल्ली दरबार के समीप रविवार की दोपहर भाजपा जिलाध्यक्ष के वाहन से टकराकर बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल अपनी फार्च्युनर गाड़ी से मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार दिल्ली दरबार के समीप पहुंची तभी बाइक से भिड़ंत हो गई। जिसमें मलवां थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव निवासी हरिराम का 16 वर्षीय पुत्र विपिन, सीताराम का 17 वर्षीय पुत्र अभय व 19 वर्षीय अमित निवासी बेहटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
वही प्रत्यदर्शियों की माने तो किसी मीटिंग में जा रहे अध्यक्ष जी देर हो जाने के कारण जल्दी में अपने कार्यकर्ता द्वारा घायलों को भेजा इलाज के लिए और रस्ते में ही सीएमओ से की बात जिन्हें तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

