कार से टकराई बाइक, चालक घायल, कराया अस्पताल में भर्ती

   कार से टकराई बाइक, चालक घायल

गुगल से लिया गया चित्र
– 108 एंबुलेंस ने कराया अस्पताल में भर्ती
कासिम मुश्ताक अज़रा न्यूज फतेहपुर  — किशनपुर कोतवाली क्षेत्र के विजयीपुर की मोड पर तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर कार से टकरा गया। जिससे जिसे बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार बांदा कोतवाली क्षेत्र के कमासिन गाँव निवासी चन्द्रभान का 26 वर्षीय पुत्र बृजमोहन बाइक पर सवार होकर घर से खागा आ रहा था। जब उसकी साइकिल किशनपुर कोतवाली क्षेत्र के विजयपुर गांव की मोड पर पहुंची तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर कार से टक्कर गई। जिससे बाइक सवार बृजमोहन रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स के ईएमटी पुष्पेन्द्र कुमार व पायलट तालिब ने घायल को इलाज के लिए सी.एच.सी खागा पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर बताते हुए 108 सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों द्वारा युवक को भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *