डीसीएम ने की टक्कर से बाइक सवार की मौत,अन्य लघु खबरों के साथ

    डीसीएम ने की टक्कर से बाइक सवार की मौत
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे में बीती शाम को खागा से फतेहपुर की ओर जा रहे बाइक सवार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। गाड़ी चालक गाडी छोड़कर आनन फानन फरार हो गया। मृतक को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजा जिसे पुलिस की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा सदर अस्पताल भेजा गया जहां पर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भकुआ निवासी धर्म प्रसाद तिवारी का पुत्र विवेक तिवारी लगभग 40 वर्ष कल सुबह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए खागा गया था। अंतिम संस्कार से वापस होकर जैसे ही शाम को अपने घर के लिए निकला। थाना क्षेत्र के दिहुली मोड के पास नेशनल हाईवे में ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे विवेक कुमार तिवारी गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवेक तिवारी को गंभीर हालत देखकर 108 एंबुलेंस वाला जिला अस्पताल भेजा गया। विवेक तिवारी की मृत्यु हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। डीसीएम चालक मौके पर डीसीएम छोड़कर छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है।
———————————–  
 एचटी लाइन के चपेट में आने से किशोर की मौत
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र के जसराजपुर गांव में 13 वर्षीय एक किशोर की हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के लोग दुखी हो गए।
मृतक किशोर के पिता श्याम बाबू पुत्र बरसाती लाल ने खागा कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उसका पुत्र केतन कुमार उम्र लगभग 15 वर्ष जो कि विद्यार्थी था। शुक्रवार को लगभग चार बजे उसका पुत्र घर से बकरी चराने खेतों की तरफ गया था। तभी पेड़ से पत्ते तोड़ते समय पास में लगे बिजली के पोल में करंट आने से उसके पुत्र को करंट लग गया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की विधिवत जानकारी ली। किशोर की मौत के बाद पारिवारिक जनों में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान हरिओम सिंह भी मौके पर पहुंचे और यथोचित मदद की।
———————————-
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के असोथर रोड़ में पैदल जा रहे 35 वर्षीय युवक को पीछे से आ रहे ई-रिक्शा ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देख कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में मौत हो गयी।
जानकारी के अनुसार सरकी गांव निवासी मो0 हामिद का पुत्र उस्मान शुक्रवार की दोपहर पैदल जा रहा था। वह असोथर रोड़ पर पहुंचा तभी पीछे से आ रहे ई-रिक्शा ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां इमरजेन्सी तैनात चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख कानुपर के लिए रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में मौत हो गयी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया।
———————————–
दीवार ढही किशोरी घायल
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के क्षेत्र कृष्ण बिहारी नगर गढीवा में शनिवार की सुबह दीवार ढह जाने से 15 वर्षीय किशोरी घायल हो गयी। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कृष्ण बिहारी नगर गढीवा निवासी शिवशरन का पुत्री महिमा अपने घर के बाहर बैठी थी। तभी अचानक दीवार ढह गयी। जिससे वह घायल हो गयी। उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *