शिक्षा माफियाओं के खिलाफ भाजपा नेताओं ने भरी हुंकार,अन्य लघु खबरों के साथ
शिक्षा माफियाओं के खिलाफ भाजपा नेताओं ने भरी हुंकार,अन्य लघु खबरों के साथ
शिक्षा माफियाओं के खिलाफ भाजपा नेताओं ने भरी हुंकार
– विद्यालय को नहीं बनने देंगे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
गुगल से लिया गया चित्र एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर– कस्बे में शिक्षा के नाम पर जारी अवैध वसूली और शिक्षा माफिया के बढ़ते वर्चस्व के खिलाफ अब जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों ने आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रवीण पांडेय अन्नू कटियार और नारायण सिंह ने संयुक्त रूप से मोर्चा खोलते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
भाजपा नेताओं ने कहा कि कस्बे के कुछ चुनिंदा विद्यालय पिछले कुछ ही वर्षों में लाखों से करोड़ों की संपत्ति बनाकर शिक्षा माफिया के रूप में उभरे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा के मंदिर को व्यापारिक केंद्र बना दिया गया है। नेताओं ने स्पष्ट लहजे में कहा कि एक पिता और एक अभिभावक को बहुत लूटा गया है। क्षेत्र के अभिभावकों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि लगातार शिकायतों के बावजूद इन विद्यालयों पर अब तक कोई ठोस विभागीय कार्यवाही नहीं हुई है। नेताओं का कहना है कि प्रशासन की चुप्पी इन माफियाओं के हौसले बुलंद कर रही है। हुंकार भरते हुए नेताओं ने कहा कि अब यह लड़ाई केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेगी। अगर जल्द ही इन विद्यालयों की अवैध कमाई और मनमानी फीस वसूली पर लगाम नहीं कसी गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान भारी संख्या में अभिभावक और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे, जिन्होंने एकजुट होकर शिक्षा माफिया के खिलाफ संघर्ष का संकल्प लिया। ————————————–
बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर– दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें रेफर कर दिया गया है। मृतक और गंभीर रूप से घायल नीम टोला खागा के रहने वाले हैं जबकि तीसरा घायल गुरसंडी थाना खखरेरू के रहने वाला है। यह घटना सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के विक्रमपुर के पास हुई है।
जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय अवधेश कुमार पुत्र हरिप्रसाद गुरसंडी मीरापुर से बाइक लेकर अपने गांव खागा की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रहे करन कुमार पुत्र शिवलाल गौतम निवासी नीम टोला व उसका साथी अजय वर्मा 28 वर्ष पुत्र जगतपाल की निवासी नीम टोला की बाइक आपस में टकरा गई जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें लगभग 26 साल के करन कुमार की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उनके साथी अजय वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं और काम के सिलसिले में कहीं जा रहे थे। बताया जाता है कि सामने से आ रही चार पहिया वाहन के किनारे से निकलते समय अवधेश की बाइक से अजय वर्मा की बाइक टकरा गई। घटना के बाद एंबुलेंस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथगाम लेकर गई जहां करन गौतम को मृत घोषित कर दिया गया। करन एवं अजय वर्मा स्मार्ट मीटर लगाने का काम करते हैं। करन के पिता शिवलाल ने बताया कि उनके बेटे की दो साल पहले शादी हुई है। पत्नी से कोर्ट में केस चल रहा है। आज करन किसी सिलसिले में तारीख भी है लेकिन अब इस दुनिया में नहीं है।
.…………………………………………………………….
फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन आज एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर — भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को जनपद के समस्त 2364 मतदेय स्थलों व बूथों पर किया जायेगा। सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ मतदाता सूची के साथ उपलब्ध रहेंगे। इसके अतिरिक्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में भी प्रकाशित मतदाता सूची जनसामान्य के निरीक्षणार्थ 10 अप्रैल से एक सप्ताह की अवधि के लिए उपलब्ध रहेगी। अंतिम प्रकाशन हेतु तैयार की गई मतदाता सूची में कुल 1735900 मतदाता विद्यमान हैं। जिसमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 238 जहानाबाद, 239 बिन्दकी, 240 फतेहपुर, 241 अयाहशाह, 242 हुसैनगंज, 243 खागा में मतदाता सूची में कुल 1735900 महिला व पुरुष मतदाता है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को समस्त विधानसभाओं की एक सेट फोटोयुक्त मतदाता सूची की प्रति निःशुल्क 10 अप्रैल को उपलब्ध करायी जायेगी।