भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री व जिलाध्यक्ष ने दिए दिशा-निर्देश, हुई एसआईआर समीक्षा
भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री व जिलाध्यक्ष ने दिए दिशा-निर्देश, हुई एसआईआर समीक्षा
सदर, अयाह शाह व बिंदकी की हुई एसआईआर समीक्षा
– भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री व जिलाध्यक्ष ने दिए दिशा-निर्देश
फोटो परिचय- समीक्षा बैठक को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी की बुधवार को विधानसभा स्तर पर गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के द्वितीय चरण में संगठनात्मक भूमिका को मजबूत करने वाली बैठकें आयोजित हुईं। सदर विधानसभा क्षेत्र की बैठक पूर्व विधायक विक्रम सिंह की बगिया में आयोजित हुई। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू ने विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को एसआईआर अभियान में तेजी लाने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जरूरी बिन्दुओं पर कार्यक्रम में आगे बढ़ने की बात कही। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि लगातार एसआईआर अभियान में लगें हैं। अब द्वितीय चरण में संगठनात्मक भूमिका को सभी के द्वारा पार्टी दिशा-निर्देश पर स्वयं से तंय करनी है। बैठक में पूर्व विधायक विक्रम सिंह, नीरज सिंह, पुष्पराज पटेल, उदय लोधी, कुलदीप भदौरिया, बच्चा तिवारी, संजय लाला, शरद श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र के गाजीपुर स्थित पंचायत भवन में आयोजित बैठक में भी उक्त नेताओं द्वारा एसआईआर गतिविधि बढ़ाने की चर्चा की गई। जहां उपरोक्त नेताओं के साथ ही अर्चना त्रिपाठी, सुरेश परमार, राममहेश निषाद, विनोद पांडेय व संजय हांडा सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं बिंदकी विधानसभा क्षेत्र की एसआईआर समीक्षा बैठक कुंवरपुर रोड़ स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित हुई जिसमें क्षेत्रीय महामंत्री रामकिशोर साहू व जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर संगठन के दिशा-निर्देश पर बढ़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं अब तक संगठनात्मक भूमिका की बिन्दुवार समीक्षा की गई। इस मौके पर चेयरमैन राधा साहू, अतुल त्रिवेदी सहित सभी मंडल अध्यक्ष व पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।