फल वितरित करते भाजपाई, कैबिनेट मंत्री के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल

कैबिनेट मंत्री के जन्मदिन पर मरीजों को बांटे फल
फोटो परिचय-मरीजों को फल वितरित करते भाजपाई।
मो. ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के 60 वें जन्मदिन पर भाजपाईयों ने सदर अस्पताल पहुंचकर वार्डों में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण कर अपने नेता के दीर्घायु होने की कामना की।
कैबिनेट मंत्री राकेश सचान के जन्मदिन पर भाजपा नेता बब्लू कालिया की अगुवई में भाजपाई जिला अस्पताल पहुंचे। जहां महिला, पुरूष वार्ड में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण करते हुए जहां उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की वहीं अपने नेता के दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की गई। अस्पताल स्टाफ से मरीजों का बेहतर उपचार किए जाने की भी बात कही गई। भाजपाईयांे ने कहा कि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने जिले के विकास के लिए भरसक प्रयास किया है। जुझारू नेता के रूप में वह जाने जाते हैं। उनके कार्यों को आज भी याद किया जाता है। इस मौके पर करण सिंह, राजा रंजीत पटेल, राजेश जाटव, शालू पाण्डेय, संतोष मौर्य, अजय पटेल, आरिफ खान, मुकेश सिंह, सुमित पटेल, सुशील कालिया, आशू यादव भी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *