सरिला तहसील परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित, 275 पात्र लाभार्थियों को मिला लाभ

     सरिला तहसील परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित, 275 पात्र लाभार्थियों को मिला लाभ
रिपोर्ट संदीप धुरिया सरिला (हमीरपुर)—  03 जनवरी 2026 को तहसील सरिला परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय विधायक विधानसभा राठ (229), माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष हमीरपुर, माननीय अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) हमीरपुर, उपजिलाधिकारी सरिला, तहसीलदार सरिला सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान शीतलहर को देखते हुए पात्र लाभार्थियों को कंबलों का वितरण किया गया। साथ ही तहसील परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जिससे उपस्थित लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।


कंबल वितरण का कार्य सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया गया, जिसमें कुल 275 पात्र लाभार्थियों को कंबल वितरित किए गए। प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *