तालाब में उतराता मिला लापता वृद्ध का शव,अन्य लघु खबरों के साथ

   तालाब में उतराता मिला लापता वृद्ध का शव

गुगल से लिया गया चित्र
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर — पांच दिन पूर्व देर शाम घर से गायब हुए मानसिक पीड़ित बुजुर्ग का शव गांव के किनारे एक तालाब में उतराता हुआ मिला। ग्रामीण शव देख पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थरियांव थाना क्षेत्र के मलांव गांव निवासी शिवप्रसाद (70) पुत्र शिव बालक लोधी की मानसिक स्थितियों ठीक नहीं थी। जिसके कारण कई बार वह घर से बिना बताए गायब हो जाते थे और हफ्ते, महीने में वापस फिर आ जाते थे। पत्नी की लगभग दस वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। बीते बृहस्पतिवार को बुजुर्ग शिव प्रसाद बिना बताए देर शाम घर से गायब हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन किया पर कहीं पता नहीं चला। सोमवार की दोपहर लगभग तीन बजे गांव के लोगों ने गांव किनारे बने तालाब में शव को उतराते हुए देखा। देखते ही देखते तालाब के किनारे ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत की खबर सुनते ही बेटा लवकुश लोधी व शिव शंकर लोधी बेटी शकुंतला, भुवनेश्वरी का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
व्यापार मंडल की बैठक 26 को
फतेहपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल पंजीकृत के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने बताया कि 26 फरवरी को शहर के हरिहरगंज स्थित एक होटल में अपरान्ह दो बजे संगठन की मासिक बैठक होगी। जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएंगी व संगठन के विकास की चर्चा होनी है। इसलिए समस्त व्यापारी बंधु एवं जिला व फ्रंटल संगठन के पदाधिकारीगण समय से उपस्थित हों।
———————————– 
सुबह की अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में सौंपा ज्ञापन
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर– नगर में विद्युत विभाग द्वारा सुबह 6 बजे से 8 बजे तक की होने वाली विद्युत कटौती के विरोध में सोमवार को व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल की अगुवाई में खागा अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन दिया गया। जिसमें मांग की गई कि बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। होली का पर्व भी आने वाला साथ ही रमजान माह भी चल रहा है। सुबह की विद्युत कटौती होने से छात्र छात्राओं की पढ़ाई नहीं हो पाती है। जिसका सीधा असर जारी बोर्ड परीक्षाओं पर हो रहा है। रोजेदारों को भी काफी परेशानियां होती है। साथ ही महिलाएं, बुजुर्ग, व्यापारी, पत्रकार व अधिवक्ताओं सहित आम जनमानस की भी दिनचर्या प्रभावित होती है इसलिए जनहित में खागा नगर में होने वाली सुबह की विद्युत कटौती का समय तत्काल बदला जाए, अगर विद्युत विभाग द्वारा सुबह की विद्युत कटौती का समय अतिशीघ्र नहीं बदला जाता है तो फिर व्यापार मंडल जनहित में आंदोलन करेगा। जिसकी सारी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी। जिस पर एक्सईएन ने अतिशीघ्र सुबह की कटौती से राहत दिलवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रमुख रूप से बजरंग दल के जिला सह संयोजक रोहित दीक्षित, व्यापार मंडल मीडिया प्रभारी अनुपम शुक्ल, उपाध्यक्ष धीरज मोदनवाल, मंत्री रामचंद्र शुक्ल, शमीम अहमद, राजू तिवारी, महेश मोदनवाल, अनिल गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहें।
———————————– 
  सीएचसी परिसर के पास गंदगी स्वच्छता की खोल रही पोल
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ खागा, फतेहपुर– नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो परिसर के पास फैली गंदगी से मरीज और तीमारदार बेहाल हैं। अस्पताल के मुख्य द्वार के समीप कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिनसे उठती दुर्गंध के कारण लोगों को सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है। नालियां जाम पड़ी हैं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।
लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सफाई व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हुआ है। अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन बाहर का नजारा देखकर ही उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब पानी भराव के कारण कीचड़ और मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। मरीजों के परिजनों ने बताया कि अस्पताल परिसर के आसपास नियमित सफाई और कूड़ा उठान की व्यवस्था नहीं है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है। नगरवासियों का आरोप है कि संबंधित अधिकारी स्थिति से अवगत होने के बावजूद अनदेखी कर रहे हैं। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाने, नालियों की सफाई कराने और नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। दवा कराने आए हेमंत, राजकिशोर, रामतीरथ का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र के आसपास गंदगी बीमारी को दावत दे रहा है। सीएचसी अधीक्षक सरल सोनी ने बताया कि स्टाफ की कमी है जिससे सफाई में दिक्कत है।
———————————— 
  फांसी लगा युवक ने दी जान
एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– थाना जहानबाद कस्बा के चन्दागली मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में 20 वर्षीय युवक ने घर के अन्दर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
जानकारी के अनुसार चन्दागली मोहल्ला निवासी स्व0 बाबू राम का पुत्र मानस विश्वकर्मा ने घर के अन्दर उस वक्त फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब घर के सभी लोग गहरी नींद में सो रहे थे। सुबह जब परिजनों की नजर पड़ी तो घर में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पाकर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के मामा अनूप विश्वकर्मा ने बताया कि मृतक मानस की मां 17 नवम्बर को उनका निधन हो गया था। जिससे वह काफी दुखी था, हो सकता है मां के चले जाने के बाद उसने घटना को अंजाम दे दिया है। मृतक बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *