यमुना नदी में तैरता मिला अज्ञात महिला का शव, शिनाख्त नहीं

     कालपी में यमुना नदी में तैरता मिला अज्ञात महिला का शव, शिनाख्त नहीं
दीपक धुरिया अजरा न्यूज़ जालौन (कालपी) —   दोपहर के समय कालपी क्षेत्र में यमुना नदी में एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से नाव द्वारा शव को पानी से बाहर निकाला।


प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला की आयु लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। महिला ने लाल रंग की कुर्ती और काली सलवार पहन रखी थी। गले में ‘ॐ’ का लॉकेट तथा पैरों में पायल मिली है।
पुलिस द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यदि किसी व्यक्ति को उक्त महिला के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह तत्काल कालपी कोतवाली से संपर्क कर सूचना प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *