महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मंच है ब्रांड एम्बेसडर अवार्ड
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मंच है ब्रांड एम्बेसडर अवार्ड
क्वीन ऑफ एक्सीलेंस सीजन-3 की विनर बनीं वर्षा
– महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मंच है ब्रांड एम्बेसडर अवार्ड
फोटो परिचय- विनर वर्षा चौरसिया। एम ज़र्रेयाब खान अज़रा न्यूज़ फतेहपुर– डा0 आकांक्षा गोगना के मार्गदर्शन में क्रिएटिव आई फाउंडेशन के आयोजित मिस एण्ड मिसेज उत्तर प्रदेश क्वीन ऑफ एक्सीलेंस 2026 सीजन-3 में फतेहपुर जनपद की रहने वाली वर्षा चौरसिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक साथ चार प्रतिष्ठित टाइटल अपने नाम किए। वर्षा चौरसिया जनपद के एक प्रतिष्ठित विद्यालय में पुस्तकालय सहायक के पद पर कार्यरत हैं।
गरिमामई कार्यक्रम में समाज, संस्कृति व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया गया। मिसेज वर्षा चौरसिया को उनके प्रभावशाली पर्सनैलिटी, आत्मविश्वास, सामाजिक सोंच और सशक्त प्रस्तुति के लिए विभिन्न कैटेगरी में विजेता घोषित किया गया। मिसेज वर्षा को मिसेज बेस्ट नेशनल कास्ट्यूम 2026, मिसेज बेस्ट पर्सनालिटी 2026, वाइस ऑफ द वोमेन 2026, ब्रांड एम्बेसडर अवार्ड 2026 के टाइटल मिले। आयोजकों ने बताया कि यह प्लेटफार्म युवाओं, विशेषकर महिलाओं की प्रतिभा को निखारने, आत्मनिर्भर बनाने व समाज में सकारात्मक संदेश देने के लिए है। वर्षा चौरसिया के एक साथ विभिन्न कैटेगरी में विजेता घोषित होने से जिले का मान बढ़ा।