होटल में मारपीट व हंगामा, मैनेजर सहित ग्राहक घायल; तीन नामजद पर मुकदमा
होटल में मारपीट व हंगामा, मैनेजर सहित ग्राहक घायल; तीन नामजद पर मुकदमा
होटल में मारपीट व हंगामा, मैनेजर सहित ग्राहक घायल; तीन नामजद पर मुकदमा
संदीप धुरिया अजरा न्यूज़ हमीरपुर — कस्बे के हाईवे किनारे स्थित एक होटल में देर रात कुछ युवकों द्वारा हंगामा और मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया गया है कि खाना न मिलने से नाराज युवकों ने होटल परिसर में उत्पात मचाते हुए मैनेजर व कर्मचारियों के साथ मारपीट की।
जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए एक ग्राहक के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की और उसे धमकाते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद होटल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इस संबंध में होटल मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने नैतिक सोनी सहित तीन नामजद तथा कई अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
उधर, घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।